विश्व के महामारी /शिव बंदना

विश्व के महामारी /शिव बंदना

नगर मा महेश के महामारी विकसित
बासी नरनारि बहुतए भयभीत हैं।

छिकरत खहरात हहरात मरि जात
कौनो बैद अब तक ऐसे नहीं जीत है।

भूमिचोर भूमिपाल भूलि गए हाल-चाल
देश मा तेज से बढ़ गए पाप रीत हैं।

महादेव भोरेनाथ भवत भवानीनाथ
तेरो हि सहारो सब जंग जग जीत है।
   __________ २.___________

ठाकुर महेश जहां गनपति- सेनापति
हाल बेहाल नहि होत ओह शहर की।

भूतनाथ दीनानाथ गौरीनाथ जहां बसे
मारन कि शक्ति छिन जाति है जहर की

लोकरीति राखि-नाथ महामारी दूर करौ
नष्ट करो रोग सिन्धु पापनी ठहर की।

आए दिन एक-एक जाए रहे यमपुरी
बीज ही को नष्ट करो प्रभु ऐसो फर की।
___________३.____________

उमा जुके भरतार हर-तार देश कष्ट
मंगल के दाता दास देशबासी तेरो हैं।

बढत-दुखारि बाल-वृध्द परेशान सब
गिरिनाथ  गौरीनाथ  हम सब चेरो हैं।

घर को कंगाल कर मालिक करेगा क्या
हे भूमिपाल  तेरो हम  ही  सब ढेरो हैं।

रोष को बिसारि करि क्षमाकर दीनानाथ
सुनि रखो नाम आशुतोष नाथ तेरो हैं।

*प्रिन्शु लोकेश*

Comments

  1. वाह मेरे भाई

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद आपका 😍
      सदैव चौकन्ने रहे। सचेत रहे।

      Delete
    2. धन्यवाद आपका 😍
      सदैव चौकन्ने रहे। सचेत रहे।

      Delete
  2. बहुत ही खूब ...may god bless uh

    ReplyDelete

Post a Comment